दुनिया

बांग्लादेश में हुई ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां, अवामी लीग के नेता के घर पर हमले के बाद 40 लोग गिरफ्तार

Bangladesh: ढाका के बाहरी इलाके में अवामी लीग के एक नेता के घर में तोड़फोड़ के दौरान एक छात्र समूह के कार्यकर्ताओं पर हुए हिंसक हमले के बाद बांग्लादेश में 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले में कई लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चौधरी जाबेर सादिक ने कहा कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न हिस्सों से 40 लोगों को पकड़ा गया।

Image

गिरफ्तार

Photo : iStock

Bangladesh: ढाका के बाहरी इलाके में अवामी लीग के एक नेता के घर में तोड़फोड़ के दौरान एक छात्र समूह के कार्यकर्ताओं पर हुए हिंसक हमले के बाद बांग्लादेश में 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले में कई लोग घायल हो गए।

ऑपरेशन डेविल हंट

मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस की सरकार ने शुक्रवार रात गाजीपुर जिले में छात्रों और आम लोगों पर हुए हमले के बाद शनिवार को "ऑपरेशन डेविल हंट" का आदेश दिया था। ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश’ की खबर के अनुसार, गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चौधरी जाबेर सादिक ने कहा कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न हिस्सों से 40 लोगों को पकड़ा गया।

शुक्रवार की रात, अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के सभी चिह्नों को नष्ट करने और तोड़फोड़ करने वाली भीड़ के कम से कम 14 लोग गाजीपुर शहर के दक्षिणखान इलाके में हमले की चपेट में आकर घायल हो गए। यह हिंसा पूर्व मुक्ति संग्राम मामलों के मंत्री मोजम्मेल हक के आवास पर हमले के दौरान हुई थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article