दुनिया

Earthquake: कैरिबियन सागर में 7.6 तीव्रता का भूकंप, केमैन द्वीप समेत कई द्वीपों के लिए जारी हुई सुनामी की चेतावनी

Tsunami Warning Issued: कैरेबियन सागर में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र केमैन आइलैंड के पास था। यूएसजीएस ने इसकी जानकारी दी है। यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका केंद्र केमैन आइलैंड में जॉर्ज टाउन से 209 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित था।

Image

केमैन द्वीप पर आया भूकंप

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Earthquake: यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, शनिवार शाम (स्थानीय समयानुसार) भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। जिसका केंद्र केमैन द्वीप के पास होंडुरास से लगभग 130 मील (209 किलोमीटर) उत्तर में स्थित था। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने शुरुआत में कैरिबियन सागर और होंडुरास के उत्तरी इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की। हालांकि, अमेरिकी अटलांटिक या खाड़ी तट के लिए सुनामी के किसी खतरे की सूचना नहीं दी गई, लेकिन प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड के लिए चेतावनी जारी की गई है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि खतरनाक सुनामी लहरें, भूकंप के केंद्र के 620 मील के भीतर तटीय क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती हैं, जिसमें केमैन द्वीप, जमैका, क्यूबा, मैक्सिको, होंडुरास, निकारागुआ, बहामास, कोस्टा रिका, बेलीज, हैती, पनामा और ग्वाटेमाला शामिल हैं।

3 मीटर तक सुनामी लहरों के उठने का अनुमान

यूएस नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने क्यूबा के तट के कुछ हिस्सों में ज्वार के स्तर से 1 से 3 मीटर के बीच सुनामी लहरों का अनुमान लगाया है। जबकि होंडुरास और केमैन द्वीप के लिए 0.3 से 1 मीटर की छोटी लहरों की भविष्यवाणी की गई है। शुरुआत में एक दर्जन से अधिक देशों को सुनामी की चेतावनी जारी करने के बाद अमेरिकी एजेंसियों ने बाद में अधिकांश चेतावनियों को रद्द कर दिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि समुद्र के स्तर में छोटे बदलाव हो सकते हैं। इस बीच, होंडुरास, क्यूबा, डोमिनिकन गणराज्य, प्यूर्टो रिको और केमैन द्वीप सहित कई कैरेबियाई देशों ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों के लिए निकासी की चेतावनी जारी की है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article