रूक नहीं रहा यूक्रेन पर हमले का सिलसिला, कीव पर रूस के ड्रोन-मिसाइल हमले में 4 की मौत, 20 घायल

शांति वार्ता के बीच यूक्रेन-रूस युद्ध लगातार जारी है दोनों देशों के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रूस ने एक बार फिर कीव को निशाना बनाया है।

Russian Missile-Drone Attack in Kyiv: शांति वार्ता के बीच यूक्रेन-रूस युद्ध लगातार जारी है और कीव पर एक बार फिर रूस का हमला हुआ है। कीव के मेयर ने कहा कि राजधानी पर रूसी हमले में 4 लोग मारे गए और 20 घायल हो गए। विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि कई स्थानों पर खोज और बचाव अभियान चल रहा है।

Ukraine Kyiv attack

कीव पर रूस का हमला

कीव में कई धमाके, ड्रोन अटैक

कीव शहर प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने कहा कि राजधानी कीव में कई विस्फोट सुने गए, जहां गिरते मलबे में आग लगा गई। वायु रक्षा प्रणाली मिसाइलों-ड्रोन को रोकने की कोशिश कर रही थी। तकाचेंको ने टेलीग्राम पर लिखा, हमारे वायु रक्षा दल हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन हमें एक-दूसरे की रक्षा करनी चाहिए - सुरक्षित रहें। अधिकारियों ने कई जिलों में नुकसान की सूचना दी और बचाव कर्मी कई स्थानों पर राहत कार्य कर रहे थे। उन्होंने निवासियों से आश्रय लेने का आग्रह किया।

End of Feed