भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, 4 यूरोपीय देशों ने दिया स्थायी UNSC सीट से लिए दमदार समर्थन

भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश, एक प्रमुख अर्थव्यवस्था और यूएन शांति अभियानों में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है। भारत 2021-22 सहित कुल 8 बार सुरक्षा परिषद का गैर-स्थायी सदस्य रह चुका है।

UNSC Seat: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता की दशकों पुरानी मांग को एक बड़ा कूटनीतिक बल मिला है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान मध्य यूरोप के चार प्रमुख देशों—हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य (विसेग्राड ग्रुप - V4) ने भारत की स्थायी सीट की दावेदारी का सामूहिक रूप से समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ हुई पहली 'V4-भारत' बैठक के दौरान इन चारों देशों ने भारत के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की।

S Jaishankar

एस जयशंकर की यूरोपीय नेताओं से मुलाकात (X/S.Jaishankar)

ग्लोबल साउथ पर जोर

स्लोवाकिया के विदेश मंत्री युराज ब्लानार (Juraj Blanar) ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद कहा कि V4 देशों के रूप में वे सभी इस बात पर सहमत हैं कि ग्लोबल साउथ का हिस्सा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की उभरती महाशक्ति होने के नाते भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया जाना चाहिए।

End of Feed