दुनिया

पाकिस्तान के लाहौर में छात्रा की कथित आत्महत्या के बाद उग्र हुआ प्रदर्शन; 30 छात्र घायल

Pakistan: पाकिस्तान के लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय में एक छात्रा की कथित आत्महत्या, उत्पीड़न और अन्य मुद्दों को लेकर परिसर में एक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा गार्ड के साथ झड़प के दौरान कम से कम 30 विद्यार्थी घायल हो गये। दरअसल, सुरक्षाकर्मियों ने जब प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो विद्यार्थियों ने उन पर पथराव किया।

Image

प्रदर्शन

Photo : iStock

Pakistan: पाकिस्तान के लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय में एक छात्रा की कथित आत्महत्या, उत्पीड़न और अन्य मुद्दों को लेकर परिसर में एक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा गार्ड के साथ झड़प के दौरान कम से कम 30 विद्यार्थी घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को हुई इस झड़प में 10 सुरक्षा गार्ड और पुलिस का एक अधिकारी भी घायल हो गया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, झड़प उस समय हुई जब पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट फेडरेशन (पीयूएसएफ) के बैनर तले विश्वविद्यालय के विद्यार्थी छात्रा की कथित आत्महत्या, उत्पीड़न, खुफिया एजेंसियों द्वारा विशेष रूप से बलूच विद्यार्थियों की जानकारियां जुटाने और फीस वृद्धि के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे।

पंजाब विश्वविद्यालय के प्रवक्ता खुर्रम शहजाद ने बुधवार को ‘पीटीआई’ को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने भड़काऊ भाषण दिए और जब विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विद्यार्थियों ने उन पर पथराव किया, जिसके बाद हुई झड़प में 10 सुरक्षाकर्मी, पुलिस का एक अधिकारी और कुछ विद्यार्थी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने को लेकर 50 से अधिक विद्यार्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शहजाद ने बताया कि पुलिस ने देर रात छापेमारी के दौरान उनमें से कुछ विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन उन छात्रों को निष्कासित कर सकता है, जिन्होंने साथी छात्रों को हिंसा के लिए उकसाया था।

घायलों को कराया गया भर्ती

पीयूएसएफ के नेता आरिफ काकड़ ने हालांकि कहा कि जब सुरक्षा गार्ड ने विद्यार्थियों को तितर-बितर करने के लिए उन पर हमला किया तब उन्होंने प्रतिक्रिया जतायी। उन्होंने कहा कि गार्ड के हमले में कम से कम 30 विद्यार्थी घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

काकड़ ने कहा कि हम पिछले सप्ताह छात्रावास में मृत मिली लड़की के लिए न्याय की मांग करने और हाल ही में सेमेस्टर की फीस में वृद्धि व अन्य मांगों को लेकर एकत्रित हुए थे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रताड़ित किये जाने को लेकर गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article