गाजा में इजराइली फाइटर जेट्स ने मचाई तबाही, 27 फलस्तीनियों की हुई मौत

इजराइल की तरफ से गाजा में हमास के ठिकानों पर लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में सोमवार रात को गाजा पट्टी पर किए गए इजराइल हमलों में कम से कम 27 फलस्तीनी मारे गए हैं। इसकी जानकारी स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी है।

सोमवार की रात को हुए इजराइली हमलों में कम से कम 27 फलस्तीनी मारे गए हैं। ये जानकारी गाजा के स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी है। पिछले महीने हमास के साथ युद्ध विराम समाप्त करने के बाद से इजरायल ने गाजा पर हर दिन हमले किए हैं। मार्च की शुरुआत से ही इजराइल ने क्षेत्र के 20 लाख फलस्तीनियों को भोजन और दवा सहित सभी आयातित सामग्री से वंचित कर दिया है। इस्राइल का कहना है कि ये बंधकों को रिहा करने के लिए उग्रवादी समूह पर दबाव बनाने का प्रयास है।

27 Palestinians died in Israeli attacks in Gaza

गाजा में इजराइली हमले में कम से कम 27 फलस्तीनी मारे गए

हर दिन हो रही बमबारी और व्यापक भूखमरी गाजा के लोगों पर भारी असर डाल रही है और इससे प्रभावित होने वालों में गर्भवती महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। शवों को प्राप्त करने वाले इंडोनेशियन हॉस्पिटल के अनुसार, बेत लहिया में एक घर पर किए गए हवाई हमले में 10 लोग मारे गए, जिनमें एक फलस्तीनी कैदी अब्देल-फतह अबू महादी भी शामिल था, जिसे युद्ध विराम के तहत रिहा किया गया था। उसकी पत्नी, उनके दो बच्चे और एक पोता भी मारे गए।

End of Feed