दुनिया

Europe Blackout: ये क्या...! यूरोप में ब्लैकआउट, स्पेन और पुर्तगाल समेत कुछ देशों में बिजली गुल, प्लेन से लेकर रेल सब ठप

Europe Blackout News: स्पेन और पुर्तगाल में अचानक व्यापक बिजली गुल हो गई जिससे प्रमुख शहरों में यातायात व्यवस्था और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क ठप पड़ गया और अफरा-तफरी मची हुई है।

Image

इन देशों ने तुरंत प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं

Europe Blackout News: यूरोप के कई देशों में अचानक भीषण बिजली संकट पैदा हो गया, बताया जा रहा है कि स्पेन और पुर्तगाल समेत कई जगह भारी ब्लैकआउट सामने आया जिसके चलते हवाई सेवाओं से लेकर मेट्रो तक का संचालन प्रभावित हुआ है, इस आपात स्थिति से निपटने के लिए इन देशों ने तुरंत प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं।

स्पेन और पुर्तगाल में सोमवार को व्यापक बिजली कटौती हुई, जिससे सार्वजनिक परिवहन प्रभावित हुआ, बड़े पैमाने पर यातायात जाम हुआ और एयरलाइन की उड़ानें विलंबित हुईं, और उपयोगिता ऑपरेटर ग्रिड को बहाल करने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

वहीं मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक माना जा रहा है कि ये एक साइबर हमला भी हो सकता है, इसकी जांच की जा रही है। इस स्थिति के चलते प्रमुख शहरों में यातायात व्यवस्था और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क ठप हो गया। सड़कों पर ट्रैफिक लाइट्स ने काम करना बंद कर दिया है इसके चलते सड़कों पर ट्रैफिक जाम लग गया है।

मैड्रिड और लिस्बन में मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गईं

बताया जा रहा है कि मैड्रिड और लिस्बन में मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गईं और सड़क यातायात खासा प्रभावित हुआ है, इस हालात सामान्य करने में प्रशासन की टीमें जुटी हैं, इस ब्लैकआउट के कारण ट्रैफिक लाइट्स बंद हो गईं और मेट्रो सेवाएं रूक गईं, जिससे सड़कों पर अव्यवस्था फैल गई है।

'लोग आपात सेवाओं को अनावश्यक कॉल न करें'

स्पेन के नेशनल ग्रिड ऑपरेटर ‘रेड एलेक्ट्रिका’ ने कहा कि कि पूरे देश में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं उधर पुर्तगाल के ग्रिड ऑपरेटर ने बताया कि यह संकट यूरोपीय पावर ग्रिड में आई समस्या के कारण पैदा हुआ। स्पेन के प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आपात सेवाओं को अनावश्यक कॉल न करें।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article