दुनिया

China Fire: चीन की एक कोयला कंपनी की इमारत में आग लगने से 26 लोगों की मौत, 38 लोग घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 17, 2023, 12:56 AM IST

China Fire: ल्युलियांग सिटी के सूचना कार्यालय के मुताबिक, लिशी जिले में स्थित पांच मंजिला इस इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थानीय समायानुसार सुबह करीब छह बजकर 50 मिनट पर आग लग गयी और बचाव अभियान एक बजकर 45 मिनट पर समाप्त हुआ।

Image

चीन में आग से 26 लोगों की मौत (फोटो- @XHNews)

China Fire: उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में बृहस्पतिवार को आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। ल्युलियांग सिटी के सूचना कार्यालय के मुताबिक, लिशी जिले में स्थित पांच मंजिला इस इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थानीय समायानुसार सुबह करीब छह बजकर 50 मिनट पर आग लग गयी और बचाव अभियान एक बजकर 45 मिनट पर समाप्त हुआ।

घायलों को बचाने पर ध्यान

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पहले एक खबर में बताया था कि 60 लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने घायलों को बचाने के लिए सभी प्रयास करने का आदेश दिया है। शी फिलहाल अमेरिकी दौरे पर हैं।

औद्योगिक दुर्घटनाएं आम

देश की आधिकारिक मीडिया की खबर के मुताबिक, शी ने अधिकारियों से लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक स्थिरता के लिए प्रमुख उद्योगों का निरीक्षण करने एवं जोखिमों को दूर करने के लिए कहा है। यह इमारत एक निजी कोयला खदान कंपनी की है। खबर के मुताबिक, चीन में कमजोर सुरक्षा मानकों के कारण औद्योगिक दुर्घटनाएं आम हैं।

End of Article