जेलेंस्की को पुतिन के साथ बातचीत से क्या चीज रोक रही? क्रेमलिन ने उठाया इससे पर्दा

Russia Ukraine Talks: रूस ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति का साल 2022 का एक आदेश वोलोदिमीर जेलेंस्की को उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में शामिल होने से रोकता है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्रि पेस्कोव ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के 'रूसी पक्ष के साथ बातचीत में शामिल होने पर अभी भी कानूनी तौर पर रोक है।

Russia Ukraine Talks: रूस ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति का साल 2022 का एक आदेश वोलोदिमीर जेलेंस्की को उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में शामिल होने से रोकता है, ऐसे में सवाल उठता है कि तीन साल से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए संभावित शांति वार्ता में कौन हिस्सा ले सकता है।

Zelenskyy Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (बाएं) यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (दाएं)

दमित्रि पेस्कोव ने क्या कुछ कहा?

क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति कार्यालय) के प्रवक्ता दमित्रि पेस्कोव ने मॉस्को में अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के 'रूसी पक्ष के साथ बातचीत में शामिल होने पर अभी भी कानूनी तौर पर रोक है।' पेस्कोव ने कहा कि जेलेंस्की का मंगलवार को रूस के साथ जल्द से जल्द शांति वार्ता के लिए तत्परता व्यक्त करना 'सकारात्मक' घटनाक्रम है। हालांकि, उन्होंने यूक्रेनी आदेश की ओर इशारा करते हुए कहा, ''लेकिन स्थिति अब भी नहीं बदली है।''

End of Feed