Pakistan: अशांत बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने रोकी बस, पुलिस अकादमी के 20 ट्रेनी अधिकारियों को ही कर लिया अगवा

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान से एक चौंका देने वाली घटना सामने आ रही है। अज्ञात बंदूकधारियों ने क्वेटा कराची हाईवे पर पुलिस अकादमी की बस को रोक लिया और उसमें सवार 20 ट्रेनी अधिकारियों को अगवा कर लिया।

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान से एक चौंका देने वाली घटना सामने आ रही है। अज्ञात बंदूकधारियों ने क्वेटा कराची हाईवे पर पुलिस अकादमी की बस को रोक लिया और उसमें सवार 20 ट्रेनी अधिकारियों को अगवा कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Pakistan Police

पाकिस्तान पुलिस (फाइल फोटो)

सर्च ऑपरेशन लॉन्च

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने अगवा किए गए अधिकारियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ट्रेनी अधिकारी बलूचिस्तान के कलात जिले स्थित एक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग ले रहे थे।

End of Feed