दुनिया

अमेरिका में स्कूल में फिर तड़तड़ाई गोलियां; एक छात्र ने की दूसरे की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

US School Shooting: अमेरिका के नैशविले के एक स्कूल में हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को नैशविले हाई स्कूल में एक 17 वर्षीय शूटर ने एक छात्रा की हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। इस गोलीबारी में एक अन्य छात्र घायल हुआ है।

Image

नैशविले स्कूल में गोलीबारी

Photo : AP

US School Shooting: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन गोलीबारी में किसी-न-किसी की मौत हो रही है। ताजा मामला नैशविले से सामने आया, जहां पर एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई और एक तीसरा छात्र घायल हो गया।

नैशविले पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह 11:09 बजे गोलीबारी की पहली कॉल 911 आपातकालीन नंबर पर आई। हमलावर ने एक छात्रा की हत्या कर दी और फिर खुद पर बंदूक तान ली। इस गोलीबारी में एक अन्य छात्र को चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक की पहचान 16 वर्षीय जोसेलिन कोरिया एस्केलेंट और हमलावर की पहचान 17 वर्षीय सोलोमन हेंडरसन के रूप में की है।

गोलीबारी की घटना से दहशत में छात्र

मेट्रो स्कूल ने 'एक्स' पर एक बयान जारी कर बताया कि एंटिओक हाई स्कूल की इमारत के अंदर गोलीबारी हुई जिसकी वजह से स्कूल को बंद कर दिया गया है। मेट्रो पुलिस मौके पर है। गोलीबारी के लिए जिम्मेदार व्यक्ति से अब कोई खतरा नहीं है। हम छात्रों को ऑडिटोरियम में एकत्रित करेंगे। बता दें कि स्कूल में लगभग 2,000 छात्र हैं और यह नैशविले शहर के दक्षिण-पूर्व में लगभग 16 किमी दूर एंटिओच में स्थित है।

एंटिओक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी ने लगभग दो साल पहले नैशविले के एक अन्य स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना की याद दिलाई, जिसमें तीन छात्रों और तीन कर्मचारियों की मौत हो गई थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article