China Rain: चीन में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से 17 लोगों की मौत, 33 लापता

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों को बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया है, युझोंग काउंटी गुरुवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जलमग्न हो गई।

चीन में पिछले 48 घंटों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 अन्य लापता हो गये हैं। आधिकारिक मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को उत्तर-पश्चिमी गांसू प्रांत में पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश के बाद व्यापक खोज एवं बचाव प्रयासों, बाढ़ रोकथाम और आपदा राहत कार्य का आदेश दिया है।

china rain

चीन में बारिश का कहर (फाइल फोटो: AP)

इसमें कहा गया है कि गांसू प्रांत में पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद आयी बाढ़ में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी है तथा 33 अन्य लापता हैं।

End of Feed