Pakistan Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में BNP की रैली के बाद आत्मघाती बम ब्लास्ट, 14 की मौत, 35 घायल

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह एक आत्मघाती हमला था। पुलिस के अनुसार, विस्फोट बैठक समाप्त होने के लगभग 15 मिनट बाद हुआ।

पाकिस्तान के क्वेटा में बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (BNP) द्वारा आयोजित एक जनसभा के समापन के तुरंत बाद हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 14 लोग मारे गए और 35 अन्य घायल हो गए। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट मंगलवार रात सरदार अताउल्लाह मेंगल की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित रैली के समापन के बाद सरियाब इलाके में शाहवानी स्टेडियम के पास हुआ।

blast  in pakistan

आत्मघाती बम विस्फोट (फाइल फोटो:PTI)

अखबार के अनुसार, प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की है। विस्फोट बैठक समाप्त होने के लगभग 15 मिनट बाद हुआ।

End of Feed