बलूचों पर अत्याचार जारी! मानवाधिकार संगठन का दावा- 2025 में बलूचिस्तान में 121 हत्याएं, 785 लोग गायब

पाकिस्तान स्थित एक मानवाधिकार संगठन ने सोमवार को बताया कि 2025 की शुरुआत से अब तक बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों और "राज्य-समर्थित डेथ स्क्वॉड्स" ने 785 लोगों को जबरन गायब कर दिया है और 121 लोगों की हत्या कर दी है।

पाकिस्तान स्थित मानवाधिकार संगठन बलूच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विभाग 'पांक' ने सोमवार को एक गहन रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 2025 की शुरुआत से अब तक बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों और कथित रूप से राज्य समर्थित डेथ स्क्वॉड्स द्वारा 785 लोगों को जबरन गायब किए जाने और 121 की हत्या किए जाने का खुलासा किया गया है। यह आंकड़ा एक गंभीर मानवाधिकार संकट की ओर इशारा करता है, जो क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए बड़ी चुनौती है।

End of Feed