भारत के साथ पाकिस्तान की तनातनी, BLA ने कर दिया बड़ा खेला! 10 जवान ढेर

बलूच भूमि पर कब्जा करने वाली सेना पर बीएलए ने बड़ा प्रहार करते हुए 10 जवानों को मौत के घाट उतार दिया है। बीएलए ने अपने बयान में कहा कि हमारे ऑपरेशन तब तक जारी रहेंगे जब तक बलूच भूमि पर कब्जा करने वाली सेना का पूरी तरह खात्मा नहीं हो जाता।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के मर्गाट इलाके में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना के 10 जवानों को मार गिराने का दावा किया है। यह हमला एक रिमोट-कंट्रोल आईईडी के जरिए किया गया, जिससे सेना का एक वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया। बीएलए ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बयान जारी किया है। संगठन के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने कहा कि यह हमला पाकिस्तान की काबिज सेना के खिलाफ हमारे जारी संघर्ष का हिस्सा है।

Pakistani army soldiers.

पाकिस्तानी सेना (फाइल फोटो)

मारे गये ये ऑफिसर

हमले में मारे गए सैनिकों में सूबेदार शहजाद अमीन, नायब सूबेदार अब्बास, सिपाही खलील, सिपाही जाहिद, सिपाही खुर्रम सलीम सहित अन्य जवान शामिल हैं। बीएलए ने अपने बयान में कहा कि हमारे ऑपरेशन तब तक जारी रहेंगे जब तक बलूच भूमि पर कब्जा करने वाली सेना का पूरी तरह खात्मा नहीं हो जाता। इससे पहले बीएलए ने 16 मार्च को बलूचिस्तान प्रांत में सेना के काफिले पर हमला किया था, जिसमें पांच सैनिकों को मार गिराया था और 12 अन्य घायल हुए थे।

End of Feed