France Knief Attack: फ्रांस के पूर्वी क्षेत्र में शनिवार को चाकू से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम तीन लोग घायल हो गए। देश के आतंकवाद निरोधक अभियोजक कार्यालय ने बताया गया कि इस हमले के सिलसिले में अल्जीरिया के 37 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
राष्ट्रपति मैक्रों ने क्या कुछ कहा?
बयान में बताया गया कि फ्रांस के मुलहाउस शहर में यह हमला हुआ है और यह शहर जर्मनी और स्विट्जरलैंड के निकट स्थित है। फिलहाल मामले की जांच हो रही है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हमलावर को इस्लामी चरमपंथी करार दिया और कहा कि सरकार इस हमले का जवाब देने के लिए 'पूरी तरह दृढ़ संकल्प' है। फ्रांस चरमपंथी खतरों को लेकर अलर्ट मोड में है।
आंतरिक मंत्री ब्रूनो रिटेलो ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से बातचीत में बताया किया घायलों में एक पार्किंग नियंत्रण अधिकारी भी शामिल था। हमले के दौरान हमलावर ने अरबी में 'अल्लाहु अकबर' यानी 'गॉड इज ग्रेट' कहा और उसके पास चाकू के साथ पेचकस भी था।
