Sep 25, 2024

गुड़गांव से 1 घंटे से भी पास है स्वर्ग जैसी जगह, दूर जाकर नहीं पड़ेगा अब पेट्रोल फूंकना

prabhat sharma

​कम वक्त में बना रहे हैं घूमने का प्लान​

अगर आप गुड़गांव के आसपास कम वक्त मे घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां आपके लिए सटीक जानकारी है। ऐसी जगह जहां आप घूमकर वापस अपने घर भी आ जाएंगे।

Credit: canva

नोएडा में 1k में अमीरों वाली लाइफ

​शांति से कर सकते हैं टाइम स्पेंड​

हरियाणा राज्य का खूबसूरत शहर सोहना आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। छुट्टी के दिनों में 1-2 दिन के लिए आप यहां जाकर मजे से अपने टाइम को स्पेंड करने के साथ कई एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

Credit: canva

पैसा बहाकर गोवा क्यों जाते हैं?

​खूबसूरती बना देगी दीवाना​

मंदिर और झरने के लिए फेमस सोहना की खूबसूरती आपको दीवान बना देगी। यहां पर पहुंचकर आप शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर शांति में कुछ अच्छा टाइम बिता सकते हैं।

Credit: canva

​प्राचीन शिवकुंड​

यहां पर मौजूद शिवकुंड हिंदुओं का प्राचीन तीर्थ स्थल है। यो ओषधिय गुणों से भरपूर है। मान्यता है कि यहां स्नान करने से चर्म रोगों से मुक्ति मिलती है।

Credit: canva

You may also like

ये है भारत का पहला हिल स्टेशन, जहां साल ...
अंदर से ऐसा दिखता है दुनिया का सबसे सुंद...

​दमदमा झील​

यहां पर मौजूद दमदमा झील किसी शानदार स्विमिंग पूल से कम नहीं है। ये एक बेहद ही खूबसूरत और शांतिपूर्ण स्थान है जहां पर मौजूद चारों ओर हरे-भरे पेड़ आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

Credit: canva

​वॉटर एक्टिविटीज का उठाओ मजा​

इस झील में बोटिंग का भी मजा लिया जा सकता है जहां सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का नजारा देखने लायक होता है। परिवार और दोस्तों के साथ यहां आप अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हो।

Credit: canva

​शिव मंदिर​

ग्वालियर के राजा द्वारा बनवाया गया शिव मंदिर काफी फेमस है जहां भक्त रोजाना आते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि ये मंदिर 100 साल से भी ज्यादा पुराना है।

Credit: canva

​एडवेंचर कैंप का बन सकते हैं हिस्सा​

कैम्पिंग और ट्रैकिंग का शौक रखते हैं तो आप एडवेंचर कैंप का भी हिस्सा बन सकते हैं। एडवेंचर कैंप शहर के छोटे से हिस्से में बना हुए है जो बेहद प्यारा लगता है।

Credit: canva

​गुड़गांव से सोहना कैसे पहुंचे​

गुड़गांव से सोहना की दूरी 25.1 किलोमीटर है। 40 मिनट में इस दूरी को बड़े ही आराम से कवर किया जा सकता है। गुड़गांव से सोहना के लिए हर 10 मिनट पर बस चलती हैं।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये है भारत का पहला हिल स्टेशन, जहां साल भर रहती है देसी-विदेशी टूरिस्ट की भीड़

ऐसी और स्टोरीज देखें