वायरल न्यूज़

Zurich Video: ज्यूरिख में रातभर कड़कती रही बिजली, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा

सोशल मीडिया पर ज्यूरिख का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप वहां की काली रात को देख सकते हैं। इस दौरान रात के घने अंधेरे में रातभर बिजली कड़कड़ाती दिख रही है, जिसका नजारा बेहद ही अद्भुत है।

Image

अंधेरी रात में बिजली कड़कड़ाने से साफ-साफ दिखा घर

KEY HIGHLIGHTS
  • काली रात में कड़कड़ाती रही बिजली
  • घने अंधेरे में साफ-साफ दिखा घर
  • कैमरे में कैद हुआ ये नजारा

Zurich Viral Video: दुनिया के कई ऐसे शहर हैं, जो देखने में किसी जन्नत से कम नहीं लगते। इस लिस्ट में ज्यूरिख भी शामिल है, जो स्विट्जरलैंड का एक शहर है। ये शहर बेहद ही खूबसूरत है, जिसकी सुंदरता देख कोई भी मंत्रमुग्ध हो सकता है। ज्यूरिख के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में इस शहर की एक और वीडियो सामने आई है, जिसे देख आपकी नजरें नहीं हटेंगी।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको काली रात नजर आएगी, जिसमें घना अंधेरा है। इसके चलते आप आसपास की कोई चीज नहीं देख पाएंगे। लेकिन बिजली कड़कड़ाने और चमकने के चलते आप वहां का नजारा बिल्कुल साफ-साफ देख सकते हैं। वायरल हो रहे इस फुटेज में दिखने वाले नजारा को देखने के बाद आप सोच भी नहीं सकते, वो किसी अंधेरी रात का नजारा है। बल्कि ऐसा लगेगा, जैसे दिन में कोई तस्वीर ली गई हो।

अंधेरी रात में बिजली कड़कड़ाने से साफ-साफ दिखा घर

बताया जा रहा है ज्यूरिख में रातभर बिजली कड़कती रही, जिसकी चमक किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो आप देख सकते हैं। ये नजारा इतना अद्भुत है कि आपकी नजर नहीं हटेगी। प्रकृति इस सुंदर फुटेज को देख हर कोई बस देखता रह जा रहा है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article