कैलाश मंदिर, महाराष्ट्र में स्थित एलोरा की गुफा नम्बर 16 में स्थित है, जिसकी कारीगरी और बनावट किसी को भी आश्चर्य में डाल सकती है।
कहते हैं कि एक विशालकाय चट्टान को काटकर इस मंदिर को ऊपर से नीचे की ओर बनाया गया है, जो अपने आपमें एक रहस्य है। यह मंदिर भारतीय वास्तुकला का एक अद्भुत व अलौकिक नमूना है।
इस मंदिर को एक ही चट्टान को काटकर बनाया गया है तो जाहिर को इसके कई सारे टुकड़े भी निकले होंगे। लेकिन वे सारे टुकड़े कहां गए, ये किसी को भी नहीं मालूम है और ना तो इसका कहीं पर जिक्र मिलता है।
राष्ट्रकूट राजवंश के अभिलेखों के अनुसार, कैलाश मंदिर का निर्माण 757 - 783 ईस्वी के बीच राजा कृष्ण प्रथम ने करवाया था, जिसे बनाने में 18 साल का समय लगा था।
कैलाश मंदिर को बनाने में कोई अलग से चट्टान नहीं लगा है। ऐसे में इस विशालकाय चट्टान की नक्काशी देख आप दंग रह जाएंगे और भारत की इस खूबसूरती से अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे।