वायरल न्यूज़

EX के लिए Zomato से कैश ऑन डिलीवरी पर खाना ऑर्डर करती थी लड़की, कंपनी ने भेजा मजेदार मैसेज

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 2, 2023, 04:21 PM IST

ट्विटर पर जोमैटो का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कंपनी की ओर से भोपाल की रहने वाली अंकिता के लिए एक शानदार मैसेज भेजा गया है, जिसे पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

Image

प्रतीकारात्मक चित्र (Image Credit - iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्स को बार-बार कैश ऑन डिलीवरी पर भेज रही थी खाना
  • एक्स बार-बार भुगतान करने से कर रहा था मना
  • अब जोमैटो ने लड़की को भेजा शानदार मैसेज

Ajab Gajab News: कहते हैं प्यार में लोग किस कदर आगे बढ़ जाते हैं, इसका अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। लेकिन जब कोई किसी से नफरत करने लगे, तब भी शायद कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला, भोपाल की अंकिता के साथ। दरअसल, अंकिता ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया, लेकिन उसे कहा पता था कि इसके लिए उसे एक शानदार मैसेज भी आ सकता है।

दरअसल, हुआ ये कि अंकिता अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को परेशान करने के लिए बार-बार उसके घर पर जोमैटो से कैश ऑन डिलीवरी करने लगी और लड़के ने इसके लिए भुगतान करने से मना कर दिया। ये वाकया तीन बार हुआ है, जब लड़के पैसे देने के लिए मना किया। लेकिन अंकिता कहां मानने वाली थी। ऐसे में जोमैटो ने अपने ट्विटर पेज से अंकिता के लिए एक शानदार मैसेज भेजा।

यूजर्स ने भी लिए खूब मजे

इस शानदार मैसेज को जिसने भी पढ़ा, वह मौज लेने लगा। काफी लोगों ने मजे लेते हुए जोमैटो के ट्वीट अंकिता के लिए कमेंट भी किया। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि एक बार लड़के को भी अंकिता को कैश ऑन डिलीवरी पर फूड भेजना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि मर्द के दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है, लगता है कि अंकिता ने इस बात को सीरियसली ले लिया। बता दें, इस पोस्ट पर अब तक 2 लाख 30 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article