Ajab Gajab: मोबाइल चुराने आए चोर को दिल दे बैठीं ये मोहतरमा, कहा- आप मुझे अच्छे लगने लगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 29, 2023, 06:58 PM IST

ब्राजील की एक लड़की ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसके बाद उसकी चर्चा हर ओर की जा रही है। दरअसल, इस लड़की ने एक ऐसे शख्स को दिल दे बैठी, जिसने उसी का फोन चोरी किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • चोर को दिल दे बैठी दिल ये महिला
  • प्यार में गिरने की बताई ये वजह
  • यूजर्स ने कहा - कहीं ये प्रैंक तो नहीं

Ajab Gajab News: प्यार को लेकर एक बात कही जाती है कि कब, कहां और किससे प्यार हो जाए, ये कह पाना बड़ा ही मुश्किल है। ऐसा ही एक मामला ब्राजील की एक लड़की के साथ हुआ, जो एक चोर को दिल दे बैठी। अब ये बात सुनकर आपको थोड़ी अजीब जरूर लग रही हो लेकिन ये बात बिल्कुल सच है। लड़की ने खुद इस बात का खुलासा किया है और बताया कि कैसे वह उस चोर के प्यार में गिर गई।

दरअसल, दो-तीन साल पहले इस चोर ने लड़की का मोबाइल फोन चोरी कर लिया था, उस समय वह कहीं जा रही थी। इस दौरान चोर पहले तो फोन छीनकर भाग गया लेकिन फिर बाद में खुद ही लौटाने आया। ऐसे में लड़की चोर की इस अदा पर मर मिटी और उसे अपना दिल दे बैठी। पहली नजर वाला ये प्यार चोर की इसी ईमानदारी से शुरू हुई। इस पर चोर का कहना है कि पहले उसने फोन चोरी की, फिर जैसे ही उसने लड़की की फोटो फोन में देखी, वह उसकी खूबसूरती पर लट्टू हो गया और फिर उसने फोन लौटाने का फैसला लिया।

End of Feed