Zomato Delivery Boy Dance Video: दुनियाभर में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिनके अंदर टैलेंट तो भरा होता है लेकिन कुछ कारणों के चलते निखर कर बाहर नहीं आ पाता। ऐसा नजारा काफी बार देखने को मिल जाता है। कई बार आम जिंदगी तो कई बार सोशल मीडिया पर। हाल ही में एक वीडियो (Viral Video) में इंटरनेट पर काफी धूम मचाई है। ऐसे में इस वीडियो जब देखेंगे तो आप भी दंग रह जाएंगे और इस शख्स की जमकर तारीफ करेंगे।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक जोमैटो का डिलीवरी बॉय नजर आएगा, जो कमाल का डांस कर रहा है। इस दौरान लड़के ने 'उलझा जिया' गाने पर डांस किया है, जिसके मूव्स गजब के हैं। यूजर्स का कहना है कि इसका डांस देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे कोई प्रोफेशनल डांस कर रहा हो। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।
जोमैटो डिलीवरी बॉय ने सड़क पर किया गजब का डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स के काफी अतरंगी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसे कहते हैं असली हिडन टैलेंट, जो इसमें कूट-कूटकर भरा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि ऑर्डर लेट होने का कारण अब जाकर समझ आया। इस वीडियो पर अब तक 4.41 लाख से अधिक लाइक आ चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'mosaan_2o' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?
