वायरल न्यूज़

Viral Video: पॉपुलरिटी के चक्कर में यूट्यूबर ने मेट्रो यात्री पर फेंका गंदा पानी, मस्ती के चक्कर में खानी पड़ी जेल की हवा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 12, 2024, 01:49 PM IST

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूट्यूबर मेट्रो यात्री के साथ मस्ती करता है और उस पर गंदा पानी फेंक देता है। उसकी इस शर्मनाक हरकत पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है।

Image

मेट्रो यात्री पर गंदा पानी फेंकने के चक्कर में यूट्यूबर गिरफ्तार (फोटो साभार - यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • यूट्यूबर ने मेट्रो में की शर्मनाक हरकत
  • मेट्रो में बैठे यात्री पर फेंका गंदा पानी
  • पुलिस ने यूट्यूबर को किया गिरफ्तार

Youtuber YaNike Prank Video: आजकल लोग पॉपुलर होने के चक्कर में कुछ कर गुजर रहे हैं, जो कई बार उनके स्वास्थ्य के हानिकारक भी साबित हो जाता है। ऐसा ही कुछ ब्रसेल्स की एक मेट्रो में देखने को मिला, जहां एक YaNike नाम के यूट्यूबर ने मेट्रो में बैठे एक बाप-बेटी पर गंदा पानी फेंक दिया। इसके बाद वहां से भाग निकला। अब ऐसे में होना क्या था, यूट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वहां की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसका एक वीडियो (Viral Video) भी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में यूट्यूबर पहले बाल्टी में गंदा पानी लेकर मेट्रो में आता है और फिर वहां कुर्सी पर बैठे एक शख्स पर गंदा पानी डाल देता है। दरअसल, यूट्यूबर प्रैंक कर रहा होता है और इसका एक वीडियो भी बना रहा होता है, जिसमें ये पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो जाता है। इस वीडियो को यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब पर अपलोड भी किया है। उसकी इस हरकत पर ब्रुसेल्स इंटरकम्युनल ट्रांसपोर्ट कंपनी (एसटीआईबी) कंप्लेन करती है, जिस पर उसे वहां की पुलिस गिरफ्तार कर लेती है।

मेट्रो यात्री पर गंदा पानी फेंकने के चक्कर में यूट्यूबर गिरफ्तार

यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस वीडियो (YouTube Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसीलिए कहा जाता है ज्यादा किसी को परेशान नहीं करना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई ने गलत जगह पंगा ले लिया। इस वीडियो पर अब तक 15 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '@yanike.officiel' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए कि आपको ये वीडियो कैसी लगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article