हाईटेंशन तारों पर चढ़कर काम करते दिखे युवक, Video देख आप भी उनकी हिम्मत को ठोकेंगे सलाम

खतरों से खेलना हर किसी के बस की बात नहीं। हाल में कुछ ऐसे ही हिम्मती युवकों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां वीडियो में कुछ लोग हाईटेंशन तार पर चढ़कर उसे खींचने का काम कर रहे हैं।

कई लोगों का काम ऐसा होता है कि एडवेंचर उनके जीवन में हर रोज देखने को मिलता है। जैसे पहाड़ चढ़ने वाले लोग, पेड़ काटने वाले, बाइकर्स, समुद्र में गोता लगाने वाले लोग। इसी लाइन में इलेक्ट्रिशियन भी खड़े नजर आते हैं। जिनका काम पूरी दुनिया में बिजली के करंट को पहुंचाना। गांव, शहर, देश-दुनिया चारों तरफ बिजली के नेटवर्क को फैलाने का काम इनका ही होता है। यह काम कितना एडवेंचर्स और खतरनाक होता है उसका एक नजारा आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं।

गांव में हाईटेंशन तार खींचते इलेक्ट्रिशियन

गांव में हाईटेंशन तार खींचते इलेक्ट्रिशियन (X/@yesofficialraja)

End of Feed