Sky Trampoline Viral Video: दुनिया में अनोखे व अद्भुत लोगों की कोई गिनती नहीं है। यहां आपको काफी ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो अपनी हैरतअंगेज चीजों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, कई बार ये अनोखा कारनामा जान पर भी बन आती है। लेकिन फिर भी लोग कहां मानने वाले हैं और रोमांच का जमकर आनंद उठाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें तक बाहर आ सकती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Sky Trampoline Viral Video) में कुछ नवयुवक आसमान में हॉट एयर बैलून से उड़ान भर रहे थे। लेकिन इस दौरान ट्रैंपोलिन के नजारे ने सभी को चौंका दिया। दरअसल, कुछ हॉट एयर बैलून में ट्रैंपोलिन बांधकर अनोखा कारनामा करते नजर आए। इस दौरान एक शख्स उस पर से पैराशूट लेकर कूद जाता है। इस नजारे को देखने के बाद आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी। इसे लेकर इंटरनेट पर काफी वाहवाही भी हो रही है।
आसमान में ट्रैंपोलिन करते हुए वीडियो वायरल
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये लोग जिंदगी के असली मजे ले रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस तरीके की चीजें करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इस वीडियो को अब तक 4 लाख 61 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और इस पर अब तक 10 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट '@anandmahindra' से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
