Video: भारत की हार पर फूट-फूट कर रोने लगा फैन, फिर कही दिल जीतने वाली बात

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 20, 2023, 10:11 AM IST

Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि क्रिकेट फैन को जैसे ही पता चला कि भारत वर्ल्ड फाइनल मुकाबला हार गया, बेचारा फूट-फूटकर रोने लगा। मगर फिर उसने दिल जीतने वाली बात भी कही।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत की हार पर आंसू नहीं रोक पाया फैन
  • फिर कही दिल जीतने वाली बात
  • वायरल हुआ वीडियो

World Cup 2023 Viral Video: वर्ल्ड कप 2023 के पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच ना होने वाला भारत फाइनल में बुरी तरह हार गया। इस हार के साथ ही तीसरी बार विश्व विजेता बनने का भारत का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। इधर ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद करोड़ों क्रिकेट फैंस उदास हैं। मगर इस बीच एक ऐसे क्रिकेट फैन का वीडियो वायरल हुआ है, जो टीम इंडिया की हार पर अपने आंसू नहीं रोक पाया। क्रिकेट फैन फूट-फूट कर रोने लगा। मगर इस बीच उसने एक ऐसी बात भी कही जिसने लाखों लोगों को दिल जीत लिया। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी कमेंट कर रहे हैं।

Viral Video of World Cup 2023

भारत की हार पर आंसू नहीं रोक पाया क्रिकेट फैन। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

फूट-फूटकर रोने लगा क्रिकेट फैन

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि भारत की हार देखते ही एक क्रिकेट फैन खासा भावुक हो गया। वो अपने आंसू नहीं रोक पाया। अगले ही लम्हे बेचारा फूट-फूटकर रोने लगा। उसे ऐसे रोते हुए देखकर एएनआई न्यूज रिपोर्टर उसके पास पहुंचा। सवाल हुआ तो क्रिकेट फैन ने कहा कि उसकी उम्मीद टूट गई। जीत की इतनी उम्मीद थी, मगर हार का सामना करना पड़ा। सवाल हुआ कि वो इंडिया के खेल से काफी नाराज हैं? मगर इसपर शख्स ने ऐसी बात कही कि क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। शख्स ने कहा कि वो इंडिया टीम से नाराज नहीं है। सारी टीम अच्छी थी।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वायरल वीडियो

जबरा क्रिकेट फैन का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

End of Feed