वायरल न्यूज़

कैमरे में कैद हुआ 'साइंटिस्ट' चूहा, दिमाग देखकर सिर खुजाने लगेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 20, 2023, 11:14 AM IST

Viral Video Today: वीडियो में चूहे की चालाकी देखकर उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे शख्स का भी दिमाग घूम गया। उसे यकीन नहीं हुआ कि चूहे भी इतने चालाक होते हैं।

Image

चूहे की चालाकी देख घूम जाएगा दिमाग। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • कैमरे में कैद हुआ 'साइंटिस्ट' चूहा
  • चालाकी देख घूम जाएगा दिमाग
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया हैरान करने वाली चीजों का खजाना है। यहां कब क्या हैरान कर दे कुछ पता नहीं चलता है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो हैरान भी खूब करेगा, मगर बाद में हंसी भी बहुत आएगी। वीडियो एक ऐसे चूहे से जुड़ा है जिसे साइंटिस्ट भी कहा जाए तो बुरी बात नहीं होगी। उसकी चालाकी देखकर इंसान भी सिर पकड़कर बैठ जाएगा। इसमें देखेंगे कि चूहे से परेशान एक शख्स ने उसे पकड़ने का तगड़ा प्लान बनाया, मगर चूहा इससे से बचकर निकल गया।

दिखा होश उड़ाने वाला नजारा

वायरल वीडियो दरअसल किसी घर का मालूम होता है, जहां एक चूहे ने आतंक मचा दिया। घर का मालिक इतना परेशान हुआ कि उसे पकड़ने के लिए आयरन ट्रैप तक ले आया। उसे यकीन तक था कि चूहा अब जाल में जरूर फंस जाएगा। मगर शख्स ने जब सुबह उठकर देखा तो चूहा पिंजरे में नहीं फंसा। मगर उसे पकड़ने के लिए डाला गया चारा गायब था। शख्स को जब अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ तो तुरंत सीसीटीव फुटेज खंगाला और होश उड़ा देने वाला नजारा दिखाई दिया।

साइंटिस्टों के दिमाग वाला छूहा

इसमें देखेंगे कि चूहा आयरन ट्रैप के करीब पहुंचा, मगर वो भांप गया कि उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया है। फ्रेम में देखेंगे कि चूहे ने फिर साइंटिस्टों वाला ऐसा दिमाग चलाया कि खाना भी खा गया और जाल में भी नहीं फंसा। दरअसल चूहा पहले पतली रॉड लाया और बड़ी चालाकी से आयरन ट्रैप दे मारी और चूहा सुरक्षित हो गया। इसके बाद उसने बड़े आराम से खाना उठाया और चलता बना।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

इधर चूहे की ऐसी चालाकी देखकर खुद नेटिजन्स का भी दिमाग चकरा गया। मगर देखकर हंसी भी बहुत आती है। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article