वायरल न्यूज़

2011 का वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऐसा था नजारा, फिर वायरल हुआ पुराना वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 20, 2023, 09:26 AM IST

Cricket World Cup Viral Video: सोशल मीडिया में एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिखाया गया कि 2011 में विश्व विजेता बनने पर देश में कैसा माहौल था।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ 12 साल पुराना वीडियो। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
वायरल हुआ पुराना वीडियो
सचिन ने भी याद किया वो लम्हा
जश्न का ऐसा नजारा पहले नहीं देखा होगा

Cricket World Cup Viral Video: क्रिकेट में तीसरी बार विश्व विजेता बनने का भारत का सपना एक बार फिर अधूरा रहा गया। पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच ना हारने वाली टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार गई। टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। मगर इस बीच सोशल मीडिया में एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो साल 2011 का है, जब भारत दूसरी बार क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियन बना। तब भारत की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल था। लोग सड़कों पर उतर आए और अपनी खुशी का इजहार किया। देश में जगह-जगह आतिशबाजी की गई।

जब 2011 में वर्ल्ड चैंपियन बना भारत

वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के इंटरव्यू का एक छोटा सा हिस्सा भी दिखाया गया है। इसमें सचिन कहते हैं कि वर्ल्ड कप जीतने का वो लम्हा, उनकी जिदंगी का सबसे खूबसूरत पल था। वो कहते हैं कि इसमें कोई शक की बात नहीं। ये वही पल था, जिसके लिए उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। दस साल पुराने इस वीडियो में देखेंगे कि जैसे ही भारत ने श्रीलंका को हराकर विश्व विजेता का खिताब जीता। सचिन दौड़कर क्रिकेट ग्राउंड पर पहुंच गए। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

यहां देखिए वायरल वीडियो

वीडियो के दूसरे फ्रेम में देखेंगे कि भारत की जीत के बाद लाखों करोड़ों लोग घरों से बाहर निकल आए। युवाओं ने तिरंगे के साथ जीत का जश्न मनाया। सड़कों पर पटाखे फोड़े गए। क्रिक्रेट फैंस अपनी गाड़ियों की छत पर खड़े होकर डांस करने लगे। वीडियो अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Panchih0 नाम के यूजर ने भी शेयर किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!