World Biggest Lips Woman: दुनिया में अटपटे लोगों की कोई कमी नहीं है। वह अपने लुक को बनाने के चक्कर में न जाने क्या-क्या कर बैठते हैं और इसका सिर्फ एक ही कारण है कि उनका चर्चा में बने रहना। बुल्गारिया की एक लड़की ने भी कुछ ऐसा ही किया। लड़की ने खुद को चर्चा में रखने के लिए अपने चेहरे को इस कदर बना लिया कि आज उसे अपने लिए एक बॉयफ्रेंड तक नहीं मिल रहा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर लड़की ने ऐसा क्या कर दिया, जिससे उसे उसका प्यार नहीं पा रहा है।
एंड्रिया एमिलोवा इवानोवा की तस्वीर (फोटा साभार - इंस्टाग्राम 'andrea 88476')
दरअसल, बात ये है कि बुल्गारिया की रहने वाली 25 वर्षीय एंड्रिया एमिलोवा इवानोवा अपने बड़े होठों के लिए जानी जाती हैं। दुनिया की सबसे बड़ी होठ वाली महिला का खिताब भी उन्हीं के पास है। इसके लिए उन्होंने तकरीबन 20 लाख रुपये खर्च किए हैं। लेकिन फिर भी वे अपने होठों के साइज से संतुष्ट नहीं है, वे इसे और भी बड़ा करवाना चाहती हैं। इसके लिए वे इंजेक्ट करवाती रहती हैं। लेकिन उनकी असल परेशानी ये नहीं है।
एंड्रिया एमिलोवा इवानोवा (फोटा साभार - इंस्टाग्राम 'andrea 88476')
सच्चे प्यार की तलाश कर रही हैं एंड्रिया
एंड्रिया की असल परेशानी उनकी जिंदगी में प्यार का न होना है। जी हां, वह काफी दिनों से एक सच्चे प्यार की तलाश में है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई मिल नहीं पाया है। ऐसे में वे एक रियलिटी शो 'द बैचलर' में शामिल होने की सोच रही हैं। अब देखना यह होगा कि उनकी तलाश पूरी होती है या नहीं। क्योंकि सोशल मीडिया पर एंड्रिया काफी फेमस है और हमेशा चर्चा का केंद्र भी बनी रहती हैं।
सोशल मीडिया पर फेमस होने के बाद नहीं मिल रहा कोई साथी
एंड्रिया का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया पर काफी मैसेजेस आते रहते हैं, लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन आज भी उन्हें अपने सच्चे प्यार की तलाश है। पता नहीं ऐसा कभी होगा कि लोग मुझ जैसी आर्टिफिशियल ब्यूटी वाली लड़की को लाइक करेंगे या नहीं। वे अपने आपको काफी अलग और एक असाधारण लड़की के रूप में मानती हैं। उनकी लव लाइफ काफी अच्छी नहीं रही है, काफी बार उनका ब्रेक अप हुआ है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
