वायरल न्यूज़

VIDEO: तेज रफ्तार से आ रही थी ट्रेन, सामने से 'मौत' को चकमा देने आ रहा था शख्स, फिर हुआ मजेदार खेल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 12, 2023, 05:53 PM IST

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेज रफ्तार से एक ट्रेन आ रही थी। अचानक ट्रेन के सामने एक शख्स आ गया और उसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई।

Image

दिल दहलाने वाला नजारा, (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • तेज रफ्तार ट्रेन के सामने आया शख्स
  • मौत के साथ आंख-मिचौली खेल रहा था शख्स
  • नजारा देखकर लोगों का कलेजा कांप गया

Train Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो कई बार आपको ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिस देखकर आपकी 'बोलती' बंद हो जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स और ट्रेन का आमना-सामना होने जा रहा था। लेकिन, अचानक ऐसा खेल हुआ, जिसकी कल्पना शायद किसी ने की होगी।

इस दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी जान तक की परवाह नहीं करते और मौत के साथ 'आंख मिचौली' खेलते रहते हैं। इनमें किसी की किस्मत अच्छी होती है, तो वो बच जाते हैं। जबकि, कईयों के साथ अनहोनी भी हो जाती है। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा दिखेगा, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी सांसें जरूर थम जाएंगी। वीडियो में आप देख सकते हैं एक ट्रेन तेज रफ्तार में आ रही है। वहीं, सामने से एक शख्स आराम से रेलवे ट्रैक पर चलते हुए दिखाई दे रहा है। शख्स को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो आज मौत को चमका दे कर ही मानेगा। लेकिन, अचानक ऐसा खेल होता है, जिसे देखकर आपकी जान में जान आ जाएगी।

दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'riya_singh_009_7141' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वीडियो देखकर कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा खौफनाक नजारा पहली बार देख रहा हूं। वहीं, कुछ का कहना है कि शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया। कुछ का कहना है कि इस दुनिया में कैसे-कैसे लोग हैं भाई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article