इंसानों की रफ्तार के आगे मशीनें भी हुईं फेल, मजदूरों ने दिखाया गजब का टीमवर्क, VIDEO हुआ वायरल

आज के समय में भारी-भरकम काम के लिए आमतौर पर मशीनों की मदद ली जाती है लेकिन इस वायरल वीडियो में मजदूरों ने बिना किसी आधुनिक उपकरण के ऐसा काम कर दिखाया, जो इंसानों के लिए नामुमकिन था।

सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं। कुछ लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ हैरान कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग मजदूरों की मेहनत और शानदार टीमवर्क की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स कह रहे हैं कि अगर तालमेल अच्छा हो, तो इंसान मशीनों से भी तेज काम कर सकता है।

labour team work viral video

मजदूरों के बीच गजब का कॉर्डिनेशन देखने को मिला (X/@kundan00patel)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

न मशीन, न क्रेन... सिर्फ टीमवर्क से कर दिखाया कमाल

वायरल वीडियो (Viral Video) में कई मजदूर एक ट्रक के आसपास खड़े दिखाई दे रहे हैं। ट्रक में लोहे की लंबी और भारी सरियां भरी हुई हैं। इन्हें उतारने के लिए किसी मशीन या क्रेन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। इसके बजाय सभी मजदूर एक कतार बनाकर खड़े हैं और एक-दूसरे को तेजी से सरियां पकड़ाते जा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि कोई भी मजदूर जल्दबाजी या अफरा-तफरी नहीं करता। हर व्यक्ति अपने काम को पूरी समझदारी और सही तरीके से कर करता दिख रहा है। इसी वजह से भारी-भरकम सरियों का पूरा बंडल कुछ ही पलों में खड़ी ट्रक में लोड हो जाता है। मजदूरों का यह तालमेल इतना शानदार है कि देखने वाले उनके इस कारनामे को देखकर हैरान रह गए।

End of Feed