बच्चे के लिए दूध लेने उतरी मां तभी चल पड़ी ट्रेन, आगे जो हुआ देखकर आंखें नम हो जाएंगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 9, 2025, 08:19 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि महिला के बच्चे को भूख लगी तो वो स्टेशन पर दूध लेने के लिए उतर गई। महिला दूध लेकर वापस लौटती इससे पहले ही ट्रेन ने रफ्तार भरना शुरू कर दिया और बेचारी की ट्रेन छूट गई।

Viral Video Today: सोशल मीडिया में कभी-कभी ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जिन्हें देखकर आंखें नम हो जाती हैं। कई बार आंसू तक निकल पड़ते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो सचमुच भावुक कर देगा। वीडियो एक महिला से जुड़ा है जो ट्रेन में अपने बच्चे के साथ यात्रा कर रही है। बच्चे को भूख लगती है और महिला स्टेशन आने का इंतजार करती है। अब गाड़ी स्टेशन पर रुकते ही महिला दूध लेने दौड़ पड़ी। मगर महिला वापस आ पाती इससे पहले ही ट्रेन ने चल पड़ी।

ट्रेन में छूट गया बच्चा

ट्रेन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती है और महिला जब तक ट्रेन में सवार होती इसने रफ्तार पकड़ ली। महिला ट्रेन नहीं पकड़ पाई। बेचारी ट्रेन में छूट गए अपने लाल को याद कर फूट-फूटकर रोती है। मगर तभी जो कुछ हुआ इसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। दरअसल रेलवे गार्ड ने महिला को फूट-फूटकर रोते हुए देखा तो तुरंत उसके पास पहुंच गया। महिला के रोने की वजह पूछी। महिला ने बताया कि वो अपने बच्चे के लिए दूध लेने गई थी मगर ट्रेन चल पड़ी। उसका बच्चा ट्रेन में ही है। इधर गार्ड ने इतना सुना और तुरंत ट्रेन रोकने का इशारा कर दिया।

End of Feed