Shocking Video: पूरी दुनिया से अक्सर एक्सीडेंट की खबरें सामने आती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्सीडेंट के कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिल दहल जाता है। इसी कड़ी में एक्सीडेंट का एक और खतरनाक वीडियो (Accident Video) सामने आया है। यकीन मानिए, इस वीडियो (Trending Video) को देखने के बाद आपका दिल जरूर दहल जाएगा। क्योंकि, जिस तरह एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी वो काफी खतरनाक था।
आज तक आपने भी एक्सीडेंट के कई वीडियो देखे होंगे। हमारे आस-पास भी इस तरह की घटनाएं घटती रहती हैं। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बाइक सवार रोड क्रॉस करते हुए दूसरी तरफ आ जाता है। जबकि, पीछे से तेज रफ्तार में कार आ रही होती है। बाइक वाले को बिल्कुल ही अंदाजा नहीं लगता है कि उसके साथ क्या होने वाला है? वो अपनी मस्ती में बाइक चलाते हुए आगे बढ़ने लगता है। अचानक पीछे से तेज रफ्तार में कार उसे टक्कर मार देती है। उसके बाद क्या होता है खुद आप इस वीडियो में देख लीजिए...
खतरनाक एक्सीडेंट
वीडियो देखकर आपकी आंखें भी जरूर चौंधिया गई होगी। कुछ लोग तो इस नजारे को देखने के बाद जरूर कांप गए होंगे। इस खतरनाक वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'raji.nagaraju.1654' नाम के पेज से शेयर किया गया है। हाहाकारी वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, कुछ लोग जहां बाइक सवार की गलती बता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह कौन गाड़ी चलाता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
