वायरल न्यूज़

Brain Test: A की भीड़ में कहीं छिपा है नंबर 4, कोई जीनियस ही ढूंढ पाएगा आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 9, 2025, 10:08 AM IST

Brain Test: वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ अंग्रेजी का A अक्षर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर जानते हैं कि इसी A की भीड़ में एक जगह पर 4 नंबर भी छिपा हुआ है, जिसे खोजने का चैलेंज मिलने वाला है।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान काम नहीं है।

Brain Test: सोशल मीडिया की दुनिया में वैसे तो हर रोज अजब-गजब नजारे शेयर किए जाते हैं। मगर इनमें नेटिजन्स को ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। इन तस्वीरों में ऐसे रहस्य या चिन्ह छिपे होते जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। हालांकि ऐसी तस्वीरों से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत भी जरूर हो जाती है।

होगा दिमाग का असली टेस्ट

यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हुई है जिसे हल करना का चैलेंज दिया गया है। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ अंग्रेजी का A लिखा हुआ नजर आएगा। मगर जानते हैं तस्वीर में एक जगह पर गणित का चार नंबर भी छिपा है। नंबर ऐसी जगह छिपा है जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। अगर आप खुद को नजरों का सिकंदर समझते हैं तो जरूर कोशिश कीजिए। 9 सेकंड के भीतर बताइए कि चार नंबर कहां छिपा हुआ है।

अगर आपने 9 सेकंड के भीतर जवाब तलाश कर लिया तो नजरों का सिकंदर मान लेंगे। आपने 90 सेकंड के भीतर भी जवाब तलाश कर लिया तब भी आपको विजेता मान लिया जाएगा। हालांकि अभी तक जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो कोई बात नहीं है। आपको इसका उत्तर भी यहीं मिलेगा।

Brain Test

गोल घेरे में देखिए जवाब

देखिए जवाब

देख लिया ना सवाल का जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article