Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने लड़ाई के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। कई बार लोग छोटी-छोटी बात पर इतनी खतरनाक लड़ाई करने लग जाते हैं, जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं होता है। कई बार लड़ाई का अंदाज बेहद फनी हो जाता है। इसी क्रम में एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो महिलाएं बहुत ही खतरनाक तरीके से लड़ती नजर आ रही हैं।
दो महिलाओं की लड़ाई (ट्विटर)
ये भी पढ़ें- OMG: खूंखार नागों को कपड़े की तरह धोकर धूप में सुखाती नजर आई महिला, Video देख कांप उठेगी रूह
वीडियो में देखें दो महिलाओं की भीषण लड़ाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जगह पर कुछ महिलाएं पानी भरने के लिए इकट्ठी हुई हैं। आप देख सकते हैं कि सारी महिलाओं ने पानी भरने के लिए नंबर लगाया हुआ है। इसी नंबर के लिए दो महिलाओं में बहस शुरू हो जाती है। इसके बाद दोनों महिलाएं पहले एक-दूसरे के साथ गाली-गलौच करती हैं। इसके बाद पानी भरने वाले स्टील के बर्तन से एक-दूसरे को मारना चालू कर देती हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में यह नजारा देखना काफी हैरान करने वाला है। आप देख सकते हैं कि महिलाएं पूरी ताकत लगाकर एक-दूसरे पर बर्तन से वार कर रही हैं। वीडियो देखकर प्रतीत होता है कि दोनों महिलाएं इस लड़ाई में चोटिल जरूर हुई होंगी। गनीमत यह थी कि लड़ाई विकराल रूप नहीं ले पाती है और वहां मौजूद अन्य महिलाएं बीच-बचाव कर दोनों को रोक देती हैं। वीडियो को @khudgars नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
