वायरल न्यूज़

Viral Video: भाजपा विधायक का अनोखा फरमान, गुटखा छोड़ने पर ही गांव में वापस आएगी बिजली

Viral Video: विजय नाम का एक युवक अपने गांव में जले ट्रांसफार्मर की शिकायत लेकर बीजेपी विधायक के पास पहुंचा था। इसके बाद विधायक जी ने शिकायत सुनने की बजाय उसको अनोखा फरमान सुना दिया।

Image

बीजेपी विधायक का वायरल वीडियो

Viral Video: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के बीजेपी विधायक का एक हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बीजेपी विधायक गांव में बिजली वापस लाने के लिए अनोखा फरमान जारी करते सुनाई दे रहे हैं। अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर जहां एक तरह वह यूजर्स के निशाने पर हैं, वहीं कुछ लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

बीजेपी विधायक का अनोखा फरमान

दरअसल, बीजेपी विधाय प्रदीप पटेल वीडियो में एक अनोखा फरमान सुनाते नजर आ रहे हैं। वह एक गांव में बिजली वापस लगवाने के जद में ये कहते दिख रहे हैं कि शख्स को गुटखा छोड़ना पड़ेगा। बता दें कि विजय नाम का एक युवक अपने गांव में जले ट्रांसफार्मर की शिकायत लेकर बीजेपी विधायक के पास पहुंचा था। इसके बाद विधायक जी ने शिकायत सुनने की बजाय उसको अनोखा फरमान सुना दिया। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल ने शिकायतकर्ता की मां को फोन लगा दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता की मां से बोले कि आपका बेटा गुटखा खाता है। वह गांव में जले ट्रांसफार्मर की शिकायत उनके पास आया है। हालांकि, वह जब तक गुटखा नहीं छोड़ेगा तब तक गांव में ट्रांसफार्मर नहीं लगेगा। विधायक जी के फरमान का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब वो सुर्खियों में आए हों।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article