Dance Video: डांस करते हुए रील्स बना रही थी महिला तभी आ गया लंगूरों का जत्था, फिर जो हुआ..

Dance Video: आप देख पाएंगे कि महिला वहां से भागती नहीं है। वह इसके बाद भी रील्स बनाती रहती है। तभी कुछ लंगूर उसके पास पहुंच जाते हैं। आप देख पाएंगे कि वह महिला के आस-पास ही उछल कूद करने लगते हैं। इसमें से कुछ लंगूर महिला के ऊपर भी कूदते हैं।

Dance Video: सोशल मीडिया पर आपने डांस के तमाम वीडियो देखे होंगे। आजकल लोग डांस करते हुए रील्स बनाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। ऐसे वीडियो जमकर देखे और पसंद किए जाते हैं। इसी क्रम में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला डांस करते हुए रील्स बना रही थी। हालांकि, महिला के रील्स बनाते समय कुछ ऐसा होता है, जिसकी उम्मीद शायद महिला को भी नहीं रही होगी।

Dance Video (6)

लंगूरों के साथ डांस (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

वायरल हो रहा वीडियो आपको चौंकाने के लिए काफी है। आप देख पाएंगे कि महिला रील्स बनाते समय डांस कर रही होती है। वह खुले आंगन में नाच रही होती है। इस दौरान बैकग्राउंड में 'तेरी पायल बजी जहां.. मैं पागल हुआ वहां' गाना बज रहा होता है। महिला जहां डांस कर रही होती है, उस आंगन में छत पर जाने के लिए सीढ़ियां भी बनी होती हैं। आप देख पाएंगे कि जब महिला डांस कर रही थी, इसी बीच वहां पर लंगूरों का एक जत्था आ जाता है। देखें वीडियो-

End of Feed