वायरल न्यूज़

Viral Video: दिल्ली की ‘अंगूठी चोरनी’ सीसीटीवी में कैद, शातिर अंदाज में महिला ने की चोरी, वीडियो हुआ वायरल

Delhi Jewellery Shop Theft viral Video: दिल्ली के कृष्णा नगर में एक महिला ने जूलरी शॉप से बेहद चालाकी से सोने की अंगूठी चोरी कर ली। उसने अंगूठी नीचे गिराकर चप्पल में छिपा ली। चोरी का खुलासा स्टॉक जांच के दौरान हुआ और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

Image

Delhi Police: दिल्ली की ‘अंगूठी चोरनी’ सीसीटीवी में कैद (फोटो: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

Delhi Krishna Nagar Gold Ring Theft CCTV Viral Video: दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में एक जूलरी शॉप पर हुई चोरी ने सबको हैरान कर दिया। वैलेंटाइन डे के दिन एक महिला गहने खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंची। उसने दुकानदार से सोने की कई अंगूठियां दिखाने को कहा। दुकानदार को क्या पता था कि वह खरीदारी नहीं, बल्कि चोरी की योजना बनाकर आई है। बताया जा रहा है कि अंगूठियां देखते समय महिला ने बहुत चालाकी से एक अंगूठी नीचे गिरा दी।

पैर की मदद से महिला ने उठाई अंगूठी, CCTV में कैद पूरी वारदात

इसके बाद उसने ऐसा दिखाया जैसे कुछ हुआ ही नहीं। मौका मिलते ही उसने पैर की मदद से अंगूठी उठाई और उसे अपनी चप्पल में छिपा लिया। पूरी घटना इतनी सफाई से हुई कि वहां मौजूद किसी को भी शक नहीं हुआ। महिला थोड़ी देर तक और गहने देखती रही, फिर बिना कुछ खरीदे वहां से चली गई। शुरुआत में किसी को चोरी का पता नहीं चला। बाद में जब दुकान का स्टॉक ऑडिट किया गया, तो एक सोने की अंगूठी कम निकली। इसके बाद दुकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

शिकायत के बाद अब पुलिस महिला की कर रही तलाश

कैमरे में साफ दिखाई दिया कि महिला ने किस तरह अंगूठी गिराकर उसे चप्पल में छिपाया। फुटेज सामने आने के बाद दुकान मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी वीडियो को खंगाला, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि महिला ने किस चालाकी के साथ अंगूठी चुराई है। अब पुलिस महिला की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है। यह घटना सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। लोग महिला की चालाकी देखकर हैरान हैं। साथ ही, दुकानदारों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article