वायरल न्यूज़

Dance Video: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर भाभी ने अपने डांस से मचाया गदर, लगाए जबरदस्त ठुमके, टकटकी लगा देखते रह गए लोग

Dance video: सोशल मीडिया पर एक महिला का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के एक स्टेशन पर भोजपुरी गाने 'ए राजा बड़ा घाम लगता' पर डांस करती नजर आ रही है। महिला बिना झिझक आत्मविश्वास के साथ नाचती दिखती है, जबकि आसपास खड़े यात्री उसे देखते रहते हैं।

Image

delhi metro viral video: भोजपुरी गाने पर महिला का डांस वायरल (Photo: Instagram/khushbu_kumariyt)

Bhabhi dance video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का डांस वीडियो (Dance video) तेजी से वायरल हो रहा है। यह महिला दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर भोजपुरी गानों पर रील बनाती है। कभी वह मेट्रो स्टेशन पर डांस करती नजर आती है तो कभी किसी मॉल या भीड़भाड़ वाली जगह पर। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यह भाभी दिल्ली के ब्लू लाइन के किसी मेट्रो स्टेशन पर वह भी बिना किसी झिझक के पूरे आत्मविश्वास के साथ नाचती हुई दिखाई देती है।

डांस कर रही भाभी अपने अंदाज में मस्त

आसपास मेट्रो के लिए खड़े लोग भी महिला का डांस देखने लग जाते हैं। जब महिला डांस कर रही होती है तभी एक मेट्रो आती है। यह वायरल भाभी जब नाच रही होती है तो वह बस अपने धुन में होती है। उसे आसपास खड़े लोग देख रहे हैं। इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह अपने अंदाज में मस्ती से डांस करती रहती है। वायरल महिला जिस गाने पर ठुमके लगा रही होती है। वह गाना है “ए राजा बड़ा घाम लगता”। बता दें यह फेमस गानाचंदन दीवाना का है। जो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है।

इंटरनेट यूजर्स ने भी किए कई तरह के कमेंट्स

महिला का बेफिक्र अंदाज और आत्मविश्वास ही उसके वीडियो को खास बनाता है। यही वजह है कि उसके डांस क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर khushbu_kumariyt नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब खूब देखा जा रहा है। delhi Metro Station पर महिला के इस वायरल डांस को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी भर-भरकर कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "नाच तुम रही हो और शर्म मुझे आ रही है"। वहीं पर अन्य कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में हार्ट जैसे इमोजी भेजा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article