वायरल न्यूज़

Ajgar Ka Video: अजगर के साथ बाथटब में नहा रही थी महिला, नजारा देखकर रोम-रोम कांप जाएगा

Ajgar Ka Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मजे लेते हुए अजगर के साथ बाथटब में नहा रही थी। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

अजगर के साथ नहा रही थी महिला (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अजगर के साथ नहा रही थी महिला
  • अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Ajgar Ka Video: बहुत पुरानी कहावत है शौक बड़ी चीज है। किसी को घूमने का शौक होता है, तो किसी को गाड़ियों का शौक होता है। किसी को खाने का शौक होता है, तो किसी को अमीर बनने का शौक होता है। इतना ही नहीं शौक को पूरा करने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने के लिए और कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन, कुछ लोगों का शौक देखकर दुनिया दंग (Shocking Video) रह जाती है और उसपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला का शौक देखकर आप कांप जाएंगे।

अजगर सांप के बारे में तो हम सब जानते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अजगर किसी को भी निगल लेता है। सोशल मीडिया पर आपने इस तरह के कई वीडियो भी देखे होंगे। लेकिन, एक महिला विशालकाय अजगर के साथ बाथटब में मजे लेते हुए नहा रही थी। सुनकर भले ही आपको यकीन ना हो रहा हो, लेकिन यह सच है। वीडियो में आप देख सकते हैं महिला विशालकाय अजगर को अपनी बॉडी में लपेटकर बाथटब में बैठी है। अजगर को प्यार कर रही है, किस कर रही है और उसके साथ नहा रही है। दिल थामकर पहले इस वीडियो को देखें...

हैरतअंगेज नजारा

वीडियो देखकर आपके होश जरूर उड़ गए होंगे। महिला की डेरिंग देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'doug_omurwa' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हैरतअंगेज वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ मजे लेते हुए कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है महिला को सांप से काफी प्यार है। किसी का कहना है कि ये तो हद है भाई, जानलेवा भी हो सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article