वायरल न्यूज़

शिकार पर निकली थी शेरनी मगर मिल गई लकड़बग्घों की फौज, रोंगटे खड़े कर देगा आगे का नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 21, 2025, 03:59 PM IST

Wild Animal Fight Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शेरनी शिकार पर थी मगर उसे लकड़बग्घों की पूरी फौज मिल गई। शेरनी के साथ फिर जो कुछ हुआ देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Image

शिकार पर निकली शेरनी के साथ जो कुछ हुआ देखकर यकीन नहीं होगा। (Photo/Instagram)

Wild Animal Fight Video: जंगल की दुनिया में शेर और शेरनी को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। ये दोनों ही इतने खतरनाक शिकारी हैं कि अच्छे-अच्छे जानवर इन्हें देखते ही भाग खड़े होते हैं। मगर क्या हो जब जंगल की रानी शेरनी को लकड़बग्घों की फौज घेर ले। इतना ही लकड़बग्घे शेरनी को घेरकर उसका शिकार तक करने की कोशिश करने लग जाएं। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा।

शिकार पर निकली थी शेरनी

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि शेरनी शिकार पर निकली है। शिकार के लिए वो यहां-वहां खूब भटकती है, मगर कहीं कोई शिकार नजर नहीं आता है। मगर इसके बाद जंगल की रानी के साथ जो कुछ हुआ उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। वीडियो में देखेंगे कि शिकार की जगह शेरनी का सामना लकड़बग्घों की फौज से हो गया। लकड़बग्घों ने शेरनी को अकेला पाकर तुरंत उसे चारों तरफ से घेर लिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

ऐसी बच पाई जान

फ्रेम में आगे देखेंगे कि लकड़बग्घों ने शेरनी को इस तरह घेर लिया जिससे वो कहीं से बचकर ना निकल सके। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। इसमें देखेंगे कि लकड़बग्घों ने शेरनी का शिकार कर ही लिया था कि तभी उसके साथी मौके पर पहुंच गए।

शेरनी के साथियों ने तुरंत दुश्मनों पर हमला कर लिया। इधर अन्य शेरनियों के आने पर लकड़बग्घों ने वहां से भागने में ही भलाई समझी। मालूम हो शेरनी का शिकार करने की कोशिश करते हुए लकड़बग्घों का वीडियो इंस्टाग्राम पर theloveandhealingplace नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article