Stella Paris And Her Murderer Boyfriend: काफी बार हम लोगों के साथ कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती है, जिसके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं होता है। ये उन घटनाओं में से एक होती है, जो जिंदगी का एक सबक दे जाती है। लेकिन कहते हैं न उन घटनाओं से सीख लेकर जो आगे निकलने की कोशिश करता है और मजबूती से फैसला लेता है, वही सिकंदर कहलाता है। कुछ ऐसा ही हुआ यूके की एक 36 साल की मॉडल स्टेला पेरिस के साथ, जो अपने ब्वॉयफ्रेंड को अब वीगन बनाना चाहती हैं, लेकिन क्यों आइए जानते हैं..
दरअसल, मॉडल स्टेला ने साल 2012 से क्रिस्टोफर गेस्ट मोरे को डेट करना शुरू किया था, जो अब जेल की सजा काट रहा है। हुआ कुछ यूं था कि क्रिस्टोफर ने 2003 में चार साथियों के साथ मिलकर एक अन्य साथी ब्रायन वाटर्स की हत्या कर दी थी। इसके लिए पहले तो उसने उसे जलाया और फिर जलते प्लास्टिक से जला दिया था, इससे आई चोट के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। इसका कारण यही था कि ब्रायन 20 लाख रुपए के ड्रग्स का कर्ज न चुका सका था। इसके बाद वह पुलिस से भागता फिर रहा था। फिर साल 2012 में जब उसकी मुलाकात स्टेला से हुई थी, तो स्टेला को उसके बारे में कुछ पता नहीं था बल्कि क्रिस्टोफर ने अपना नाम भी बदल लिया था।
ब्वॉयफ्रेंड को वीगन बनाने को लेकर कही ये बात..
वह स्टेला के साथ एंड्रयू लैम्ब नाम से रहता था। अब ऐसे में स्टेला को उसकी सच्चाई का पता चला तो एकदम से उसके होश उड़ गए और वह शॉक्ड रह गई। हालांकि, फिर मॉडल ने खुद को संभाला और अब वह अपने हत्यारे आशिक को वीगन बनाने में जुट गई है। उसका कहना है कि इसके लिए वह अपनी पूरी कोशिश करेगी। हालांकि, उसका ब्वॉयफ्रेंड इसके लिए काफी मजाक भी बनाएगा, लेकिन वह चाहती है कि शायद ऐसा करके वह कुछ जीव की हत्या होने से रोक सकती है। बता दें, स्टेला खुद एक वीगन एक्टिविस्ट है।
