Viral: शादी में अचानक हुआ कुछ ऐसा, मातम में बदल गया खुशियों का माहौल, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 8, 2023, 04:27 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में आपको शादी का एक समारोह नजर आएगा, जिसमें दूल्हा-दुल्हन कपल डांस करते नजर आ रहे हैं और तभी एक भयानक हादसा हो जाता है। देखें पूरा वीडियो..

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी के दौरान हुआ हादसा
  • कई लोगों की गई जान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Fire Broke Out In The Wedding Video: इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको आंखों से आंसू निकलने लगेंगे और आप यही दुआं करेंगे कि ऐसा किसी के साथ भी ना हो। यह वीडियो इराक के निनेवे राज्य का बताया जा रहा है, जहां का ये मंजर किसी के आंखों से शायद ही ओझल हो। शादी के दौरान हुए इस हादसे का मंजर आपको एकदम झकझोर कर रख देगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शादी का फंक्शन नजर आएगा, जिसमें दूल्हा-दुल्हन डांस करते नजर आएंगे और साइड से फायर हो रहा होता है, जो अमूनन आजकल की शादियों में दिखने को मिलता है। लेकिन किसे पता होता है कि खुशी का माहौल गम के मंजर में बदल जाएगा। कैप्शन के मुताबिक, इस हादसे में पूरे पंडाल और मंडप में आप लग जाती है, जिससे 113 लोगों की मौत हो जाती है और 150 से अधिक लोग आग से गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।

End of Feed