वायरल न्यूज़

ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल करती दिखी महिला, वायरल वीडियो पर आया रेलवे का यह जवाब

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ट्रेन के डिब्बे के अंदर इलेक्ट्रिक केतली चलाती हुई नजर आ रही है। अब इस वायरल वीडियो पर रेलवे ने भी कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Image

ट्रेन के अंदर इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल करती महिला (X/@WokePandemic)

ट्रेन में लोगों की लापरवाह हरकतों का वीडियो अक्सर देखने को मिलता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो फिर देखने को मिल रहा है। जहां एक महिला को ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला की इस हरकत पर रेलवे की तरफ से भी जवाब आया है।

ट्रेन के अंदर इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल करती नजर आई महिला

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने सीट पर लगे सॉकेट में पॉवर एक्सटेंशन बोर्ड कनेक्ट कर रखा है। जिसमें उसने इलेक्ट्रिक केतली को कनेक्ट किया हुआ है। केतली में वह कुछ बॉयल कर रही है। ट्रेन कोच में ऊपर की सीट पर बैठा यात्री इस पूरे वाकये का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर रहा है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @WokePandemic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

ऐसा करना क्यों है यह खतरनाक?

बता दें कि इलेक्ट्रिक केतली एक हाई-पावर उपकरण होता है। इसे घर के लिए बनाया जाता है, जहां बिजली का सिस्टम उस लोड को संभाल सके। लेकिन ट्रेन के डिब्बों में बिजली की व्यवस्था अलग होती है। ऐसे में केतली जैसे उपकरण इस्तेमाल करने से शॉर्ट सर्किट, ओवरलोड या आग लगने का खतरा बढ़ सकता है।

रेलवे से कार्रवाई की मांग

इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने इसे खतरनाक बताया और आग लगने की आशंका जताई। लोगों का कहना है कि अगर इस वजह से आग लग जाए, तो सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रेलवे से सख्त कदम उठाने की मांग की। कुछ लोगों ने सीधे Ministry of Railways और RailwaySeva को टैग किया। रेलवे सेवा के आधिकारिक अकाउंट ने इस वीडियो पर रिप्लाई करते हुए वीडियो शेयर करने वाले व्यक्ति से यात्री की जानकारी, जैसे पीएनआर नंबर और मोबाइल नंबर, DM करने को कहा ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article