वायरल न्यूज़

बाप रे! नेचुरली लिप प्लंपिंग के लिए महिला ने इस्तेमाल की हरी मिर्च, आगे का नजारा देख हर कोई चौंका

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद आपके कान से धुआं निकल जाएगा। इस वीडियो में नजर आ रही लड़की नेचुरली लिप प्लंपिंग के लिए अपने होंठों पर हरा मिर्च लगा रही है।

Image

नेचुरली लिप प्लंपिंग के लिए लगाया हरी मिर्च (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • नेचुरली लिप प्लंपिंग के लिए किया खतरनाक काम
  • लिप बड़े करने के लिए लगाया हरी मिर्च
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Natural Lip Plumping: आजकल महिलाएं खुद को सुंदर दिखाने के लिए न जाने क्या-क्या करती रहती हैं। इसके लिए वे अपने चेहरे पर कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। कई बार तो वे ऑर्गेनिक चीजों को भी लगाती है ताकि उनका चेहरा आकर्षण का केंद्र बन जाए और सभी उनकी तारीफों के पूल बांधें। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो बेहद ही कमाल का है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला नजर आ रही है, जो अपने होंठों पर हरी मिर्च लगाती दिख रही है। महिला ऐसा कारनामा इसलिए कर रही है ताकि उसका फेस ग्लो करे और उसके होंठ सुंदर दिखे। नेचुरली लिप प्लंपिंग के लिए महिला का हरी मिर्च का इस्तेमाल करना लोगों का काफी अजीब लग रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा करने से होंठ पर दाने भी निकल सकते हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि ऐसा करना कारगर साबित होता है।

नेचुरली लिप प्लंपिंग के लिए लगाया हरी मिर्च

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि दीदी इससे लिप प्लंप का तो पता नहीं लेकिन स्वेल जरूर हो जाएंगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये कहां से खोज निकाला। बता दें, इस वीडियो को shubhangi_anand__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2 लाख 62 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article