Viral Post: काम के प्रेशर में कई बार कर्मचारी काफी परेशान और तनाव में रहते हैं। कभी-कभी तो माहौल इतना बिगड़ जाता है कि कर्मचारी और बॉस के बीच तीखी बहस भी हो जाती है। सोशल मीडिया पर इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में एक महिला ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपनी आपबीती शेयर की है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल, महिला को उसके बॉस ने कॉल किया। लेकिन, महिला ने फोन पिक नहीं किया और बॉस को मैसेज किया कि वो बात नहीं करना चाहती। इस पर बॉस ने जो जवाब दिया उसे पढ़कर महिला दंग रह गई। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
प्रतीकात्मक तस्वीर
ट्विटर पर स्तुति नाम की यूजर ने मजेदार आपबीती शेयर की है। स्तुति ने बताया, 'वो काम से काफी परेशान थी और थक चुकी थी। जिसके कारण काम पर ध्यान केन्द्रित करना उसे मुश्किल हो रहा था। ऐसे में उसके बॉस का दो बार फोन आता है। लेकिन, स्तुति ने कॉल मिस कर दी। बॉस ने स्तुति को मैसेज किया कि कृपया कॉल बैक करें। स्तुति ने बॉस को मैसेज किया कि मैं काफी निराश हूं और बात नहीं करना चाहती। इस पर बॉस ने रिप्लाई किया कि आप अपना काम मुझे दे दो और तीन-चार दिन की छुट्टी ले ले। लेकिन, अपना मूड खराब करके मत रहो'। तो पहले आप इस पोस्ट को देखें...
after two unanswered calls, my boss messaged me, "please call back." i messaged her back, saying im frustrated and… t.co/T8ZhNgevvU
— ANI (@ANI) Mar 27, 2023
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
पोस्ट देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। अब पोस्ट वायरल हो गया है। तीन लाख 77 हजार से ज्यादा लोग इस पोस्ट को अब तक देख चुके हैं। जबकि, 6700 से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, इस पोस्ट को अब तक सैकड़ों लोगों ने रिट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं लोग अपने-अपने अंदाज में इस पोस्ट पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि वो भी इस स्वस्थ माहौल में काम करना चाहते हैं। एक ने लिखा, 'ऐसा बॉस सभी को मिले'। कुछ का कहना है कि वर्क प्लेस पर इसी कल्चर की जरूरत है। तो इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
