वायरल न्यूज़

VIDEO: देसी दादी का हाहाकारी डांस, साड़ी में लगाए ऐसे ठुमके देखकर कहेंगे, 'उम्र 55 की दिल बचपन का'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 31, 2023, 09:47 AM IST

Dadi Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर एक देसी दादी का धांसू वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में डांस कर रही हैं। आलम ये है कि दादी का अंदाज देखकर लोग दंग रह गए।

Image

दादी का जबरदस्त स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दादी का धांसू अंदाज
  • डांस से मचाया गदर
  • अंदाज पर फिदा हुए लोग

Desi Dadi Dance Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। वहीं, कुछ मामले तो काफी धमाकेदार होते हैं। इन दिनों एक दादी का वीडियो (Desi Dadi Viral Video) लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। आलम ये है कि दादी का स्वैग देखकर लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं कई यूजर्स तो बार-बार इस वीडियो (Dadi Dance Video) को देख रहे हैं और दादी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक कहावत तो आप सबने जरूर सुनी होगी, 'उम्र 55 की दिल बचपन का '। मतबल ये हुआ कि जिस उम्र में लोग सही उठ-बैठ नहीं सकते, घूम-टहल नहीं सकते, उस उम्र में बच्चों की तरह कुछ लोग धमाल मचाते रहते हैं। इस वायरल वीडियो (Dance Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक देसी दादी जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं। दादी ने साड़ी में जिस एनर्जी के साथ ठुमके लगाए उसने लोगों का दिल जीत लिया है। बड़ी बात ये है कि डांस करने के दौरान दादी की खुशी और एक्सप्रेशन भी काफी जोरदार था। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर झूमने लगेंगे।

दादी ने महफिल लूट ली

वीडियो देखकर आप भी जरूर जोश में आ गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाला मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'pradeepdas1445' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 67 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो देखकर कुछ लोगों का कहना है कि दादी ने तो धमाल मचा दिया। जबकि, कुछ का कहना है कि दादी का स्वैग तो जबरदस्त है। कुछ का कहना है कि दादी ने जबरदस्त माहौल बना दिया। तो आपको दादी का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article