वायरल न्यूज़

Viral VIDEO: आज कुछ तूफानी करते हैं...स्टाइल मारने के चक्कर में बाइक सवारों का हुआ ऐसा हाल, दिन में दिख गए तारे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 30, 2023, 02:43 PM IST

Stunt Video: कुछ लड़के बाइक से अजीबोगरीब अंदाज में स्टंट कर रहे थे। अचानक बैलेंस बिगड़ गया और जिस तरह बाइक से लड़के गिरे उसे देखकर यूजर्स हैरान रह गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

स्टंट करने के चक्कर में हो गया खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक से स्टंट करना पड़ा भारी
  • बाइक सवारों की हुई ऐसी हालत देखकर हंसी छूट जाएगी
  • वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Bike Stunt Video: युवाओं में फेमस होने के लिए होड़ मची है। इसके लिए लोग ऐसी-ऐसी हरकत करते रहते हैं, जिन्हें देखकर कई तो काफी हैरानी होती है। कुछ लोग तो जान तक की परवाह नहीं करते। कुछ तूफानी करने के चक्कर में कई बार ऐसी घटना घट जाती है, जिसे लोग शायद ही जिंदगी में कभी भूल पाए। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। एक ऐसा ही झन्नाटेदार वीडियो (Trending Video) इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें स्टाइल मारने के चक्कर में बाइक सवारों का ऐसा हुआ, जिससे उन्हें दिन में 'तारे' दिख गए होंगे।

अक्सर आपने देखा होगा सड़क पर बाइक चलाते हुए कई लोग अजीबोगरीब तरीके से स्टंट (Stunt Video) करने लगते हैं। कुछ लोग तो वीडियो (Funny Video) बनाने के लिए ऐसा स्टंट करते हैं, जिससे दूसरों को परेशानी हो जाती है। वहीं, कई बार घटनाएं भी घट जाती है। इस वायरल वीडियो में भी बाइक सवारों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह लहराते हुए बाइक को सरपट दौड़ाया जा रहा है। अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ने लगता है। लड़का बाइक को संभालने की कोशिश भी करता है। लेकिन, हिलते-डुलते बाइक दीवार से जा टकराती है। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर तो आप भी चौंक जाएंगे।

स्टाइल के चक्कर में हो गया खेल

तो आपने देखा स्टाइल मारने के चक्कर में बाइक सवारों का क्या हाल हुआ? किस्मत अच्छी थी कि बड़ी घटना नहीं घटी, वरना परिणाम ज्यादा खतरनाक हो सकता था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'mkalimani_og' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी कहना है कि और मारों स्टाइल। कुछ का कहना है कि स्टंटबाजी के चक्कर में लोग जान तक की परवाह नहीं कर रहे।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article