वायरल न्यूज़

Funny Video: चलती मेट्रो में महिला ने कर दिया कुछ ऐसा, शख्स भी रह गया दंग, लोग बोले - पीछे तो देखो पीछे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 9, 2023, 11:09 AM IST

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। इस वीडियो में एक महिला मेट्रो में खड़ी होकर एक शख्स के सफाई करने वाले डंडे को पकड़कर खड़ी थी और उसे मेट्रो का पिलर स्टीक समझ रही थी। ये नजारा देखकर आप हंस-हंसकर पागल हो जाएंगे।

Image

मेट्रो में सफाई करने वाले डंडे को पकड़कर खड़ी थी महिला (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • सफाई करने वाले डंडे को पकड़कर खड़ी थी महिला
  • मेट्रो का ये नजारा देखकर निकल जाएगी हंसी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Metro Funny Video: आपने इन दिनों सोशल मीडिया पर देखा होगा कि मेट्रो के कई सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं। मेट्रो के इन सभी वीडियोज (Viral Video) को देखकर सभी लोगों ने इस पर कमेंट भी किया और काफी भड़के भी। लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप ठहाके लगाने लगेंगे। ये वीडियो काफी मजेदार है, जो शरीर में गुदगुदी पैदा कर देगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको मेट्रो का सीन नजर आएगा, जो कमाल का है। मेट्रो में एक शख्स अपने घर के लिए क्लिनिंग स्टीक लेकर जा रहा होता है, जिसे एक महिला मेट्रो का पिलर समझकर पकड़ लेती है और खड़ी हो जाती है। ऐसे में जब शख्स उस महिला को आगाह करने की कोशिश करता है तो महिला ध्यान नहीं देती है। फिर बार-बार कहने पर जब महिला का ध्यान उस पर पड़ता है तो वो भी शर्मिंदा हो जाती है। ऐसे में ये फनी वीडियो देखने के बाद हंस-हंसकर आपके पेट में दर्द होने लगेगा।

मेट्रो में सफाई करने वाले डंडे को पकड़कर खड़ी थी महिला

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसीलिए कहा गया है कि हमेशा मर्द ही गलत नहीं होता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दीदी से छोटी सी गलती हो गई। इस वीडियो पर अब तक 73 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@Altaynova' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article