Woman Married Zombie Doll: दुनिया में अजीबोगरीब तरीके के लोग रहते हैं। उनकी इच्छाएं न जाने कैसी-कैसी होती है, इसका अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता। कोई तकिए से शादी कर लेता है तो कोई अपने चादर से। अब तो ऐसा लगता है जैसे कुछ भी इंपॉसिबल नहीं बचा है। एक ऐसा ही पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगे।
महिला ने बनाया जोंबी डॉल्स से एक असाधारण परिवार (Pic Credit: Felicity Kadlec Rossi/Facebook)
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक महिला के बारे में बताया गया है, जो मैसाचुसेट्स (यूएस) की रहने वाली है और उसका नाम फेलिसिटी कैडलेक रॉसी है। यूएस का यह असामान्य परिवार इतना अतरंग है कि इसके बारे में जानने के बाद आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। मामला कुछ यूं है कि महिला ने साल 2018 में शादी कर ली थी, किसी इंसान से नहीं, बल्कि अपनी एक ज़ोंबी डॉल (केली रॉसी) से। महिला का कहना है कि उसे अपनी डॉल से प्यार हो गया था। इतना ही नहीं, महिला का एक एलियन डॉल ब्वॉयफ्रेंड भी है। यह खुलासा महिला ने खुद ही किया है।
फेलिसिटी कैडलेक रॉसी का एलियन ब्वॉयफ्रेंड (Pic Credit: Felicity Kadlec Rossi/Facebook)
कुल 10 लोगों का असाधारण परिवार
और तो और महिला 24 वर्षीय रॉबर्ट नाम की छह फुट की विदेशी गुड़िया के साथ भी रिलेशन में है, जिसे उसने 17 साल की उम्र में खरीदा था। इन सभी के अलावा इस परिवार में कुल मिलाकर 10 लोग रहते हैं। ऐसे में फेलिसिटी यह दावा करती है कि वह "सपने, विचार और भावना" के माध्यम से अपनी गुड़िया के साथ संवाद करती है और यह मानती है कि उन सभी की अपनी आत्माएं हैं।
फेलिसिटी कैडलेक रॉसी और उसकी वाइफ केली रॉसी के हाथ पर बना टैटू (Pic Credit: Felicity Kadlec Rossi/Facebook)
फेलिसिटी का दावा, कहा- केली से शारीरिक संबंध भी...
फेलिसिटी का यह गुड़िया परिवार देखने दिखने में तो काफी अजीब है लेकिन देखा जाए तो अब यही असाधारण परिवार उसकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। फेलिसिटी ने अपने और अपनी डॉल पत्नी की हाथों पर एक दूसरे के नाम का टैटू भी बनवा रखा है। उनका कहना है कि वह अपनी गुड़िया के साथ शारीरिक रूप से भी अटैच हैं। लेकिन वह रॉबर्ट के साथ फिजिकल नहीं है। अब ऐसे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
